विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते पटवारी को किया गिरफ्तार

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

देहरादून। बागेश्वर में भूमि तस्दीक और बैनामा कार्य के एवज में रिश्वत मांगने के आरोप में डंगोली क्षेत्र के एक राजस्व उपनिरीक्षक को सतर्कता टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के कब्जे से 5,000 रुपये की रिश्वत राशि बरामद की।

मिली जानकारी के अनुसार, मनोज सिंह, निवासी ग्राम स्याली, पोस्ट डंगोली, ने सतर्कता विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि राजस्व उपनिरीक्षक प्रवीन सिंह टाकुली भूमि संबंधी कार्य निपटाने के लिए अवैध रूप से धनराशि मांग रहे हैं। शिकायत के बाद विजिलेंस टीम ने सत्यापन कर ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया।

आरोपी प्रवीन सिंह टाकुली, निवासी ग्राम सूपी (कपकोट), वर्तमान में ग्राम मण्डलसेरा निवासी और तैनाती राजस्व उपनिरीक्षक डंगोली (तहसील गरुड़) हैं। शिकायतकर्ता से तय राशि 5,000 रुपये लेते ही टीम ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। सतर्कता विभाग ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!