विधायक जी के भाई के ख़िलाफ़ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज

MS Malik
By
2 Min Read

उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। चंपावत जिले के बनबसा थाने में विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई सतीश नैनवाल और साथी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ है। विधायक के भाई को थाने से भी जाने दिया गया है इन्हे एसएसबी ने चेकिंग के दौरान पकड़कर थाना पुलिस को सुपुर्द किया था। जानकारी के मुताबिक इनके पास आर्म्स लाइसेंस भी है जिसे वो दिखा नही पाए। और कारतूस गलती से सामान में चले आए। एसपी।चम्पावत के मुताबिक लाइसेंस की शर्तो का उल्लंघन है क्योंकि सीमा के बाहर ये कारतूस गए थे।

आपको बताते चलें कि एसएसबी ने चेकिंग के दौरान भारत-नेपाल सीमा पर बनबसा में नेपाल जा रहे दो लोगों से 7.65 एमएम के 40 कारतूस बरामद किए थे एसएसबी 57 वीं वाहनी के कमांडेंट मनोहर लाल के निर्देश पर बनबसा सीमा पर अपराध नियंत्रण को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एसएसबी के जवानों ने भारत से नेपाल जा रहे दो लोगों के सामान की चेकिंग की। कमांडेट मनोहर लाल ने बताया कि अल्मोड़ा निवासी दिनेश चंद्र (47) और नैनीताल निवासी सतीश नैनवाल (40) से 40 कारतूस बरामद किए गए थे एसएसबी ने दोनो को पुलिस के हवाले कर दिया था।

पुलिस प्रवक्ता नीलेश आनंद भरने ने बताया की विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई सतीश नैनवाल व साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की पुष्टि।आईजी ने बताया आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!