वोटरलिस्ट में नाम जुड़वाने एवं करेक्शन का आज आखिरी मौका, 4 बजे तक बूथ पर मिलेंगे BLO

MS Malik
By
2 Min Read

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी POLLING बूथों पर जहां आप अपना वोट डालते हैं।
दिनांक-25-01-2024 आज बृहस्पतिवार
को सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक जिनकी वोटर आईडी नहीं बनी है वह बनाई जाएगी और वोटर आईडी मैं कुछ भी करेक्शन हो तो वह भी ठीक करवा सकते हैं, तो आप सुधारने हेतु फार्म भर सकते हैं,
इस के अतिरिक्त नए वोटर कार्ड के लिए नए फॉर्म भरा जाएगा।

नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए ये काग़ज़ात साथ लेकर जाएं।

(1) दो रंगीन पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो।
(2) राशन कार्ड की फ़ोटो कॉपी।या
(3) आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी।
या
(4) जन्मतिथि प्रमाण-पत्र की फ़ोटो कॉपी।
(उम्र 18 वर्ष की होनी चाहिए)
(5) घर के किसी एक सदस्य के वोटर कार्ड की फ़ोटो कॉपी।

साथियों यह सूचना सभी नम्बरों व ग्रुप पर भेजें। पोलिंग बूथ पर बी.एल.ओ बैठेंगे

वोटर लिस्ट में अपना नाम ज़रूर चेक कर लें, इस भरोसे में न रहें कि पिछले चुनाव में हमने वोट डाला था तो हमारा लिस्ट में नाम तो होगा ही, ऐसा नहीं है, जो अब नई लिस्ट आई है, उसमें बहुत लोगों के नाम नहीं हैं।
यदि आपका वोटर लिस्ट मे नाम नहीं है, तो 6 नम्बर फार्म भर कर अपना नाम ज़रूर जुड़वा लें।

नोट: वोटर कार्ड से सम्बंधित किसी अन्य समस्या के लिए भी इसी दिन अपने बूथों पर बीएलओ से सम्पर्क किया जा सकता है

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!