शर्मनाक: मायके गई पत्नी ने रचाई सौतेले पुत्र से शादी, पति ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। प्रदेश के उधमसिंह नगर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने सौतेले पुत्र से शादी कर ली। घटना का पता लोगों को जब चला जब महिला का पति शिकायत लेकर थाने पहुंचा और पत्नी और बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सौतेली मां द्वारा बेटे से की गई शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है लोग इसको कलयुग और रिश्तो का पतन बता रहे हैं।

यह मामला उधमसिंह नगर जिले की कोतवाली बाजपुर क्षेत्र का है जहां एक पीड़ित शख्स अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने 11 साल पहले पहली पत्नी के निधन के बाद दूसरी महिला से शादी की थी। पहली पत्नी से उसके दो बेटे हैं दूसरी शादी के बाद भी उसके दोनों बेटे छोड़कर अलग रहने लगे। दूसरी पत्नी से भी उसको बच्चे हुए जिसमें दो लड़की और एक लड़का है। कुछ समय पहले पहली पत्नी के बेटों का भी व्यक्ति के घर पर आना जाना शुरू हो गया था जिसके बाद सभी लोग एक परिवार की तरह आराम से रहने लगे थे।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उसको मायके जाने को बोल कर गई थी जब कई दिन के बाद वह नहीं लौटी तो वह उसे लेने के लिए अपनी ससुराल गया जहां जाकर पता चला कि महिला ने अपने सौतेले बेटे से शादी कर ली है और वह उसी के साथ रह रही है। पीडित व्यक्ति ने आरोप लगाया कि सौतेली मां ने अपने बेटे के साथ ही शादी कर रिश्तो को कलंकित करने का काम किया है। दोनों मां बेटे पति पत्नी बनकर आजकल साथ रह रहे हैं। पीडित ने बताया कि जब वह पत्नी को लेने के लिए वहां गया तो उसके साथ मारपीट की गई और पत्नी ने लौटने से इंकार कर दिया। आरोपी की तहरीर के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बन्नाखेड़ा चौकी इंचार्ज अर्जुन गोस्वामी ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा उन्हें तहरीर दी गई है जिसमें सौतेली मां द्वारा अपने बेटे से शादी करने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है जो भी न्याय संगत होगा वह कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!