शिक्षा विभाग में 2364 विभिन्न पदों पर जिलेवार भर्ती की तैयारी

Astitva Times Desk
3 Min Read

 

उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए शिक्षा विभाग ने 2364 पदों पर भर्ती की घोषणा की है. दिसंबर के पहले हफ्ते से जिला लेवल पर प्रयाग पोर्टल के माध्यम से चयन प्रक्रिया शुरू होगी।

देहरादून। उत्तराखंड में राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए शिक्षा विभाग से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दिसंबर के पहले हफ्ते से 2364 पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी. यह भर्ती जिला स्तर की जाएगी और पूरी प्रक्रिया प्रयाग पोर्टल के माध्यम से होगी. स्कूलों में परिचारक, स्वच्छक और चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों को भरा जाएगा. सरकार का उद्देश्य स्कूलों की व्यवस्थाओं को मजबूत करना और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर देना है. इस भर्ती में आउटसोर्स एजेंसी की भूमिका होगी और चयनित अभ्यर्थियों को तय मानदेय दिया जाएगा।

जिलेवार तय हुए पद, युवाओं में बढ़ा उत्साह
शिक्षा विभाग ने जिलेवार पदों की संख्या भी निर्धारित कर दी है. देहरादून में 195,
रुद्रप्रयाग में 105,
उत्तरकाशी में 135,
ऊधम सिंह नगर में 182,
नैनीताल में 197,
बागेश्वर में 89,
चमोली में 179,
पौड़ी में सबसे अधिक 340,
टिहरी में 268,
हरिद्वार में 92,
चम्पावत में 120 और अल्मोड़ा जिले में 254 पदों पर भर्तियाँ की जाएंगी।

चयन प्रक्रिया क्या है और सैलरी कितनी?
चयनित उम्मीदवारों को ₹15,000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा. सरकार की स्पष्ट नीति है कि जिस ग्राम पंचायत के स्कूल में नियुक्ति होनी है, वहां के स्थानीय बेरोजगार युवाओं को पहला अवसर दिया जाए. अगर किसी पंचायत से योग्य अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होते हैं, तो फिर ब्लॉक लेवल से चयन किया जाएगा. इससे ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार में सीधी हिस्सेदारी मिलेगी।

यह भर्ती न केवल स्कूलों की साफ- सफाई और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाएगी, बल्कि कई परिवारों को आर्थिक संबल भी देगी. सरकार का उद्देश्य इस योजना के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार देना है. माना जा रहा है कि इस कदम से ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी कम होगी और स्कूलों के वातावरण में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!