श्री मेडिकल केयर में आयोजित हुआ आंखों का नि:शुल्क कैंप: 24 लोगों ने कराई आंखों की जांच

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। श्री मेडिकल केयर द्वारा आयोजित 15 दिवसीय नि:शुल्क नेत्र शिविर के तहत मंगलवार को 24 मरीजों ने अपनी आंखों का नि:शुल्क परीक्षण कराया। इस दौरान कुछ मरीजों में काला मोतियाबिंद के लक्षण भी पाए गए।

बल्लूपुर चौक स्थित श्री मेडिकल केयर द्वारा 15 फरवरी से 28 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक 2 घंटे नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन मरीजों की परेशानियों को देखते हुए किया जा रहा है। नि:शुल्क कैंप में आंखों की जांच कर उचित सलाह भी मरीजों को दी जा रही है।

अस्पताल के डॉक्टर ब्रज भूषण ने बताया कि आजकल आंखों में सूखापन, धुंधली दृष्टि, एलर्जी की समस्या आम बात हो गई है। शुरुआत में इन लक्षणों को नजरअंदाज करना ही गंभीर बीमारी का संकेत हो जाता है। ज्यादा समय तक कॉन्टैक्ट लैंस से भी आंखों में संक्रमण हो जाता है। उन्होंने कैंप में आए सभी मरीजों के आंखों के पर्दे (रेटीना) की जांच आधुनिक मशीनों द्वारा की। डॉ. ब्रज भूषण ने काला मोतियाबिंद के मरीजों को ट्रॉपेकिली सर्जरी के बारे में बताते हुए कहा कि इस सर्जरी में बिना इंजेक्शन और बिना पट्टी के ऑपरेशन कर बीमारी का इलाज किया जाता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!