समस्याओं का समाधान नही होने पर 21 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार करेगा अधिकारी कर्मचारी महासंघ: पंत

MS Malik
By
2 Min Read

राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ की मुख्य सचिव से मुलाकात

देहरादून। राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष एवं महासचिव ने मुख्य सचिव से मुलाकात कर महासंघ की समस्याओं पर चर्चा की। सार्वजनिक निगमों निकायों उपक्रमों में दैनिक/संविदा/विशेष श्रेणी/उपनल/आउट सोर्स कार्मिको के निमितीकरण व अन्य समस्त समस्याओं के समाधान को लेकर चल रहे आन्दोलन तहत 30-9-24 की विशाल रैली के पश्चात शासन/सरकार स्तर से कार्यवाही नहीं किये जाने पर महासंघ की प्रांन्तीय बैठक में नोटिस जारी किया गया था। जिसके तहत सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पाण्डेय से वार्ता की गयी जिसके पश्चात मुख्य सचिव से भेंट की गई।

महासंघ द्वारा अवगत कराया गया कि यदि शासन सरकार द्वारा 20-10-24 तक समस्याओं के समाधान पर कार्यवाही नहीं की जाती तो महासंघ 21-10-24 से समस्त निगमों में कार्य वहिष्कार के लिये बाध्य होगा। साथ रोडवेज में राष्टीय राज यार्गो पर निजी बसों के संचालन पर रोक लगाने हेतु संयुक्त परिषद द्वारा किये जा रहे आन्दौलन से अवगत कराया गया। जिसमें यह भी बताया गया कि समस्त निगमो/ निकायों/ उपक्रमो के कार्मिक रोडवेज संयुक्त परिषद के आन्दोलन में भागेदारी करेंगे।

मुख्य सचिव ने महासंघ को बताया कि सार्वजनिक निगमो/निकातो/उपक्रमो में लम्बे समय से कार्य करने वाले दैनिक/संविदा/विशेष श्रेणी/उपनल/आउटसोर्स कार्मिकौ के नियमितीकरण के लिये नियमावली बनाने के संन्दर्भ में उच्च अधिकारी स्तर की बैठक 18-10-24 की शासन में की जा रही है। उन्होने महासंघ से आशा कि शान्ति पूर्ण तरीके कार्मिको की समस्याओं को सुलझाने के लिये कार्यबहिष्कार जैसे अप्रिय निर्णय न लें। इस दौरान अध्यक्ष दिनेश पन्त महासचिव श्याम सिंह नेगी, बी एस रावत उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!