आपदा के समय भी रहे सक्रिय, गरीबों और जरूरतमंदों की मदद से लगातार बढ़ा रहे कांग्रेस का जनाधार
देहरादून। राजधानी देहरादून की राजनीति में इन दिनों वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मालसी वार्ड के पार्षद सुमेंद्र बोहरा का प्रभाव लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। अपनी सक्रियता, मिलनसार स्वभाव और समाज सेवा के कार्यों के चलते उन्होंने कम समय में ही क्षेत्र की राजनीति में अलग पहचान बना ली है।
क्षेत्र में बोहरा को उन सक्रिय जनप्रतिनिधियों में गिना जाता है जो हर परिस्थिति में आम जनता के साथ खड़े दिखाई देते हैं। गरीब, असहाय और मजदूर वर्ग के लोगों की मदद के लिए उनकी तत्परता ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाया है। यही कारण है कि क्षेत्र में उनका जनसंपर्क लगातार मजबूत होता जा रहा है।
आपदा के समय निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
प्रदेश में आई आपदा के समय भी सुमेंद्र बोहरा पूरी तरह सक्रिय रहे। उन्होंने प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने, जरूरतमंद परिवारों की सहायता करने और लोगों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का कार्य किया। उनके इन प्रयासों की क्षेत्रवासी आज भी मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हैं।सामाजिक कार्यों से जुड़ा लंबा सफर
सुमेंद्र बोहरा लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय हैं। गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग देना, जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करना उनके कार्यों का प्रमुख हिस्सा रहा है।सर्दियों के मौसम में भी वह हर वर्ष जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण करते हैं, जो ठंड के कठिन दिनों में गरीबों के लिए बड़ी राहत साबित होता है।परिसीमन के बाद हुए नगर निगम चुनाव में सुमेंद्र बोहरा ने अपने प्रतिद्वंद्वी को बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की थी। इस जीत के बाद से राजनीति में उनकी सक्रियता और जनाधार दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिल रही है।
विधानसभा चुनाव को लेकर जताया भरोसा
सुमेंद्र बोहरा का कहना है कि यदि पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें मौका दिया तो वह मसूरी विधानसभा सीट को बड़े अंतर से जीतकर पार्टी की झोली में डालने का काम करेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि टिकट चाहे जिसे मिले कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता आगामी चुनाव में एकजुट होकर मसूरी विधानसभा में पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।











