सहसपुर विधानसभा के कई इलाकों में चरमराई पेयजल समस्या का तत्काल हो समाधान : कपरूवान

MS Malik
By
2 Min Read
देहरादून। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने सहसपुर विधानसभा के कई क्षेत्रों में चरमराई पेयजल आपूर्ति को तत्काल सुचारू रूप से शुरू करने की मांग की है।  रक्षमी ने बताया कि सहसपुर विधासनभा के कई इलाकों में क्षेत्रवासी पानी की कमी से जूझ रहे है, सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नौगाव कांसवाली में जनता की समस्याए सुनने के दौरान पता चला कि कई महीनों से वे पानी की समस्याए से जूझ रहे है, क्षेत्रवासियों ने कई बार पानी की समस्याओं को सम्बंधित अधिकारियों को अवगत कराया पर पानी की समस्याए अभी तक जस की तस बनी है।


लक्ष्मी ने कहा की घरो में पानी का नल तो है पर पानी कई महीनो से नहीं आ रह है, पानी भरने के लिए क्षेत्रवासियों को दूर जाना पड़ रहा है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार ने हर घर नल का तो वादा कर रखा है पर उस नल में जल ही न हो तो उस नल का क्या फायदा। लक्ष्मी ने कहा की मैंने सम्बंधित अधिकारियो से तत्काल इस विषय पर बात करी और उन्होंने भरोसा दिया की पानी जब तक घरो में नहीं आ जाता तब तक पानी के टैंकरों से क्षेत्र में पानी पहुचाया जाएगा और जल्द ही पानी घरो में भी आने लग जाएगा।
लक्ष्मी ने कहा की अगर जल्द ही सहसपुर विधानसभा में चरमराई हुई जलापूर्ति को ठीक नहीं किया जाएगा तो वह क्षेत्र की जनता के साथ जल संस्थान कार्यलय का घेराव करेंगी।

बैठक में उनके साथ दुजेंद्र दत्त पांडे, मोहन लाल पांडे, शेर सिंह बिष्ट, बिजंती भट्ट, प्रेमलता बिष्ट,सरोज भट्ट, शशि देवी, अनुज पांडे, धर्मेन्द्र डबराल, रवि नेगी आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!