सहस्त्रधारा नदी में बह गए तीन पर्यटक, दो की मौत एक को सुरक्षित बचाया

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। सहस्त्रधारा घूमने आए दो पर्यटको की नहाने के दौरान पानी के तेज़ बहाव में बहने से मौत हो गई। आज दिनांक: 01-08-24 को कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना राजपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि सहस्त्रधारा में नहाने के दौरान नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर 02 युवक नदी में बह गये हैं। उक्त सूचना पर थाना राजपुर से पुलिस बल तथा एस०डी०आर०एफ० की टीम मौके पर पहुँची तथा नदी में बहे युवकों की तलाश हेतु सर्च अभियान चलाया गया। घटना स्थल से 300 से 400 मीटर आगे पुलिस टीम द्वारा नदी में बहे दोनो युवकों के शव बरामद किये गये, जिनकी शिनाख्त 1- इंद्रपाल पुत्र राम सुख निवासी सुल्तानपुरी, दिल्ली उम्र 35 वर्ष 2-भूपिंदर राणा पुत्र लालसिंह राणा निवासी अमन विहार, सुल्तानपुरी, दिल्ली, उम्र 36 वर्ष के रूप मे हुई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!