सावधान: देहरादून निवासी उनियाल जी की फ़ोटो डीपी पर लगाकर हैकर द्वारा परिचितों से मांगे जा रहे हैं रुपए

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है. ऑनलाइन ठग अब ऐसे नए तरीके ठगी के लिए तैयार कर रहे कि सुनकर हर कोई विश्वास कर जाए. ऐसा ही एक ऑनलाइन ठगी के प्रयास का मामला राजधानी देहरादून से सामने आया है. जहां एक ठग द्वारा सहस्त्रधारा रोड डांडा खुदानेवाला निवासी प्रवीण उनियाल का वॉट्सएप अकाउंट हैक कर उनके परिचितों से पैसे मांगे जा रहे हैं।

ठग ने उनियाल का फ़ोटो डीपी पर लगा कर उनके परिचितों अंकुश शर्मा, एम एस मलिक, अनिकेत शर्मा, राहुल कुकरेती, हिमांशु नेगी आदि को हेल्प के लिए 12 हज़ार रुपए ऑनलाइन अकाउंट में डालने की बात लिखी। साथ ही उक्त पैसे अगले दिन वापस करने की बात भी कही।

परिचितों द्वारा जब इस बारे में प्रवीन उनियाल को बताया गया तो वह भौंचक रह गए। इसके बाद इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्रवीण उनियाल ने साइबर थाने में जाकर पुलिस को दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

प्रवीण उनियाल ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने परिचितों को इस प्रकार के किसी भी मैसेज पर विश्वास नहीं करने की अपील की है।

सोशल मीडिया पर रहें हमेशा सतर्क
हर बैंक अपने ग्राहकों को हमेशा ऐसी भ्रामक कॉल-मैसेज को लेकर सावधान करती है. साथ ही पुलिस भी जनता के लगातार सतर्क करती रहती है। “अस्तित्व टाईम्स” का भी आप सभी से अनुरोध है कि सोशल मीडिया पर हमेशा सतर्क रहें और किसी भी भ्रामक और फर्जी संदेश के झांसे में न आएं. कभी भी किसी अनजान शख्स को अपने खाते से जुड़ी जानकारी, आधार नंबर, पैन कार्ड, ओटीपी नहीं बताना चाहिए, वरना यह आपके खतरे की घंटी हो सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!