सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले सीएम, डीके संभालेंगे उपमुख्यमंत्री पद, शपथ ग्रहण 20 को

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। कर्नाटक में मुख्यमंत्री को लेकर लगातार चार दिन मंथन के बाद कांग्रेस हाईकमान ने फैसला ले लिया है. सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे और डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक सरकार के गठन के लिए आम सहमति पर पहुंच गए हैं. शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को दोपहर 12.30 बजे बेंगलुरु में होगा।

कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक आज (18 मई) शाम 7 बजे बेंगलुरु में बुलाई गई है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के केंद्रीय पर्यवेक्षकों को CLP बैठक के लिए बेंगलुरु पहुंचने के लिए कहा गया है. इससे पहले बुधवार को कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि अगले मुख्यमंत्री के बारे में आज या कल फैसला किया जाएगा और 72 घंटे के भीतर नया मंत्रिमंडल बन जाएगा।

देर रात आम सहमति पर पहुंचे खड़गे
बुधवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों की कांग्रेस हाईकमान के साथ बैठकों का लंबा सिलसिला चलता रहा. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के बीच कई दौर की चर्चा हुई. बैठक में डीके शिवकुमार को भी सहमति बनाने के लिए बैठाया गया था. इससे पहले दिन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर साझा समझौते की खबरें आईं. दावा किया गया कि बेंगलुरु में शपथ ग्रहण की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. लेकिन शाम होते-होते पार्टी ने इस बात का खंडन कर दिया और कहा गया कि अभी सीएम का नाम तय करने में 2-3 का वक्त और लगेगा. अब देर रात खबर आई है कि अगले मुख्यमंत्री पर सहमति बन गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!