सिलक्यारा सुरंग में फिर हुआ हादसा, मशीन ऑपरेटर की मौत

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन चर्चित सिलक्यारा सुरंग से दुखद खबर है. यहां एक बार फिर दर्दनाक हादसा हो गया। सुरंग के बाहर काम में लगी लोडर मशीन अचानक सड़क के बाहर पलट गई। उसमें मौजूद एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे से मजदूरों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिलक्यारा टनल में निर्माणाधीन सुरंग के बाहर एक लोडर मशीन पलट कर खाई में गिर गई। इस हादसे में मशीन ऑपरेटर की मौत हो गई. मृतक गोविंद कुमार पिथौरागढ़ जिले के रहने वाला था। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।

खाई में जा गिरी लोडर मशीन
जानकारी के अनुसार सिलक्यारा सुरंग के बाहर काम में लगी लोडर मशीन अचानक सुरंग के बाहर बनी सड़क के बाहर खाई में गिर गई। इसमें बैठा मशीन ऑपरेटर लोडर के पलटने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक वहां मौजूद अन्य मजदूर उसे अस्पताल ले जाते, उसने दम तोड़ दिया। बता दें कि ये वही सिलक्यारा सुरंग है जहां नवंबर 2023 को 41 मजदूर भूधंसाव के चलते अंदर फंस गए थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!