सीटू का राज्य सम्मेलन 12- 13 नवंबर को देहरादून में होगा आयोजित

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स( सीटू ) का उत्तराखंड राज्य सम्मेलन 12 13 नवंबर 2022 को जैन धर्मशाला देहरादून में आयोजित किया जायेगा।

यह जानकारी देते हुए सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने बताया कि सीटू का यह 8 वां राज्य सम्मेलन सीटू के राज्य अध्यक्ष रहे दिवंगत कॉनरैड वीरेंद्र भंडारी व कॉमरेड महावीर शर्मा की याद में सम्मेलन स्थल का नाम दिवंगत कॉनरैड वीरेंद्र भंडारी नगर व कॉमरेड महावीर शर्मा हाल के नाम पर रखा गया है यह सम्मेलन गांधी रोड पर स्थित जैन धर्मशाला देहरादून में आयोजित किया जा रहा है।

सम्मेलन के अवसर पर 12 नवंबर को 12:00 बजे से सीटू कार्यालय राजपुर रोड गांधी पार्क से रैली का आयोजन किया गया है रैली राजपुर रोड गांधी पार्क के पास स्थित सीटू कार्यालय से जैन धर्मशाला तक निकाली जाएगी तत्पश्चात खुला सत्र दोपहर 2:00 से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सीटू की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर के हेमलता बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर झंडारोहण कर शहीद हुए साथियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। तत्पश्चात आंतरिक सत्र 5:00 से शुरू किया जाएगा उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन उत्तराखंड में मजदूर आंदोलन को नई दिशा व और जुझारूपन करने के साथ ही सीटू को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!