सूची जारी होते ही भाजपा में उठे बगावत के सुर, धर्मपुर से बीर सिंह पंवार ठोकेंगे निर्दलीय ताल

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए गुरूवार को जैसे ही भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की वैसे ही पार्टी में बगावत के सुर भी बहुत तेजी से उठे। लंबे समय से राजधानी देहरादून की धर्मपुर विधानसभा में सक्रिय वरिष्ठ भाजपा नेता बीर सिंह पंवार ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। दिन में जैसे ही भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी हुई और सूची में धर्मपुर विधानसभा में बीर सिंह पंवार का नाम ना होने पर उनके समर्थकों में आक्रोश पनप गया। उनके समर्थक बड़ी संख्या में कारगी चौक स्थित कार्यालय पर इकट्ठा हो गए और सबने एक सुर से बीर सिंह पंवार पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का दबाव बनाया। समर्थकों की के दबाव बीर सिंह पंवार ने निर्दलीय चुनाव मैदान में ताल ठोकने की घोषणा कर दी है।

इसी प्रकार कर्णप्रयाग विधानसभा से वरिष्ठ नेता टीका प्रसाद मैखुरी, थराली सीट से मुन्नी देवी शाह, यमुनोत्री विधान सभा क्षेत्र से पूर्व दर्जाधारी जगवीर सिह भंडारी, देवप्रयाग विधानसभा सीट से पूर्व प्रमुख मगन सिंह बिष्ट, धनोल्टी से महावीर रांगड, नरेन्द्र नगर से ओम गोपाल रावत ने भी टिकट बंटवारे को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने धन-बल का आरोप लगाते हुए कहा कि वह जन आकांक्षाओं के सम्मान में विधान सभा चुनाव में खड़े होंगे व इसका जबाब देंगे। भाजयुमो के पूर्व प्रदेश सचिव सूरज घिल्डियाल द्वारा भाजपा की सदस्यता से त्यागपत्र दे कर डॉ0 धन सिंह रावत के खिलाफ चुनाव लड़ने की बात भी आ रही है। बाकि कुछ और जगहों में भी सुगबुगाहट तो है मगर संपर्क न हो पाने के कारण पुष्टि नहीं हो पाई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!