सेलाकुई बाजार क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत तीसरा घायल

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। सेलाकुई के मुख्य बाजार में मंगलवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गयी। एक छात्र गंभीर घायल बताया जा रहा है। दरअसल एक तेज रफ्तार डंपर और कंटेनर की जोरदार भिड़ंत हो गयी और कंटेनर की चपेट में ये तीनों छात्र आ गये।

हादसे के वक़्त तीनों छात्र सड़क पर पैदल‌ जा रहे थे। मृतक मनीष लखनऊ हाल निवासी बायाखाला सेलाकुई मे किराएदार था जिसकी उम्र 19 वर्ष बताई जा रही है जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी।

दूसरा मृतक विशाल त्रिपाठी निवासी शाहजहांपुर हाल पता बायाखाला सेलाकुई मैं किराएदार था जिसकी उम्र 20 वर्ष बताई जा रही है। ये भी हादसे के वक़्त सड़क पर पैदल चल रहा था जिसने मौके पर ही दम‌ तोड़ दिया। वहीं घायल छात्र प्रियांश निवासी निहाल गांव टिहरी गढ़वाल हाल निवासी बाया खाला में किराएदार है जिसकी उम्र 19 वर्ष बताई जा रही है।

ये भी सड़क किनारे पैदल चलते हुए हादसे का शिकार हुआ था जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे को‌ अंजाम देने वाले कंटेनर का नंबर UK06ca 4854 बताया जा रहा है और डंपर का नंबर Uk16CA 0855 बताया जा रहा है। दोनों वाहनों को‌ सेलाकुई थाना पुलिस ने सड़क से हटवा दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!