सोमवार को हुए हंगामे के बाद पलटन बाजार में चल रहा पुलिस का सघन सत्यापन अभियान

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। पलटन बाजार में शूज स्टोर में युवती से छेड़छाड़ के बाद बवाल मचा है। सोमवार को बाजार बंद रहने के बाद देर शाम दोनो पक्षों के व्यापारियों से अफसरों ने मुलाकात कर मामले में कड़ी कार्रवाई का भरोसा देते हुए मामला शांत कराया गया। आज मंगलवार को पुलिस कप्तान अजय सिंह फोर्स के साथ ग्राउंड जीरो पर उतरे और व्यापाक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों में काम करने वाले, ठेली, रेड्डी लगाने वाले 50 संदिग्धों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।।पुलिस लाइन में इनसे पूछताछ चल रही है।

राजधानी देहरादून के प्रसिद्ध पलटन बाजार में गत दिवस शूज स्टोर में काम करने वाले युवक पर दून में पढ़ने वाली एक युवती से अश्लीलता का आरोप लगा। युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना से गुस्साए लोगों ने बाजार बंद कर जमकर हंगामा किया। इस पर जिले के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया है।

जिसके बाद मंगलवार को एसएसपी देहरादून अजय सिंह के नेतृत्व में दून पुलिस द्वारा पलटन बाजार में व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया है। इस दौरान बाहरी राज्यो से आकर फड़, ठेली, दुकानों के बाहर रिंग व दुकानों में काम करने वाले लोगों का सत्यापन किया है। सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस द्वारा अब तक 50 संधिक्त व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन में पूछताछ की जा रही है। पुलिस व्यापारी वर्ग से अनुरोध कर अभियान के दौरान अपना सहयोग प्रदान करने को कह रही है। पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मचा है। उधर, सत्यापन अभियान की कमान स्वयं एसएसपी अजय सिंह अधीनस्थों के साथ सँभाले हुए हैं। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!