हंगामें की आशंका देख विधानसभा अध्यक्ष के पुत्र पीयूष अग्रवाल की नियुक्ति रद्द

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। शासन ने मुख्यमंत्री के सलाहकार पीयूष अग्रवाल की नियुक्ति 24 घंटे के अंदर ही निरस्त कर दी है।

पीयूष अग्रवाल विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के पुत्र हैं। उन्हें कल मंगलवार को ही मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया था। माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति पर उठ रहे सवालों से बचने के लिए सरकार ने उनकी नियुक्ति निरस्त की है।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के पुत्र पीयूष अग्रवाल को सरकार द्वारा एडजस्ट करने का यह दूसरा मौका था। इससे पहले भी अग्रवाल तब चर्चा में आए थे, जब उन्हें उपनल के माध्यम से जेई के पद पर रखा गया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!