हरिद्वार के पूर्व सांसद ने थामा कांग्रेस का हाथ

MS Malik
By
1 Min Read

हरिद्वार। हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद राजेंद्र बाड़ी ने सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। दिल्ली में उनके साथ उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहे। उन्होंने 2004 का लोकसभा चुनाव हरिद्वार जिले से सपा के सिंबल पर लड़ा था और जीत हासिल कर सांसद बने थे।

बाद में राजेन्द्र बॉडी बसपा के हाथी पर सवार हो गये थे। हाल ही में हुए रुड़की नगर निगम चुनाव में मेयर का चुनाव भी उन्होंने लड़ा था लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। सोमवार को हरिद्वार के पूर्व सांसद राजेंद्र बॉडी ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मौजूदगी में दिल्ली स्थित ऑल इंडिया कांग्रेस के दफ्तर में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी में आस्था व्यक्त करते हुए अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!