हादसा : यहां कार पर पहाड़ से गिरा बोल्डर, एक युवक की मौत तीन गंभीर रूप से घायल

MS Malik
By
2 Min Read

उत्तराखंड में पहाड़ों पर लगातार बारिश के कारण हादसों का सिलसिला जारी है। नैनीताल जिले के भवाली इलाके में कैंची धाम के पास खैरना हाइवे पर एक कार पर पहाड़ी से बड़ा बोल्डर गिर गया। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई जबकि कार सवार अन्य तीन लोग गंभीर से घायल हो गये।

जानकारी के मुताबिक नैनीताल में पिछले 24 घंटे से लगातार मूसलाधार बरसात हो रही है, इस दौरान पहाड़ से पत्थर गिरने की खबरे आ रही है। पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में एक कार आ गई। बताया जा रहा है कि कार से यूपी निवासी चार लोग पहाड़ की तरफ जा रहे थे कि अचानक कार के ऊपर मलबे के साथ एक बड़ा बोल्डर गिर गया। जिससे कार सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है जिसने तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं जबकि एक की मौत हुई है मृतक मुरादाबाद निवासी है। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है, साथ ही मलबा आने से भवाली अल्मोड़ा हाईवे भी बंद हो गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!