हिमाचल उपचुनाव में कांग्रेस ने किया सत्ताधारी भाजपा का सफाया, मंडी लोकसभा सहित तीनों विधानसभा सीटें जीती

MS Malik
By
2 Min Read

शिमला। हिमाचल प्रदेश के उपचुनाव में कांग्रेस बीजेपी को करारी शिकस्त देते हुआ क्लीन स्वीप कर दिया। यहाँ कांग्रेस ने तीन विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी सीटों पर बीजेपी की हार की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा, “मैं इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं।” बता दें कि उपचुनाव के दौरान सीएम खुद प्रचार करते नजर आए थे और दावा किया था कि बीजेपी की इन सीटों पर जीत होगी। लेकिन कांग्रेस ने बीजेपी को हराते हुए क्लीन स्वीप किया है।

कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह ने मंडी सीट जीती, जो मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के लिए एक प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ था, क्योंकि यह उनके गृह जिले में आती है। प्रतिभा सिंह ने बीजेपी के ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर (सेवानिवृत्त), को 8,766 मतों के अंतर से हराया। कांग्रेस उम्मीदवारों ने अर्की, जुब्बल-कोटखाई और फतेहपुर विधानसभा क्षेत्रों में बड़े अंतर से जीत हासिल की।

कांग्रेस के दिग्गज और छह बार के मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की विरासत को देश के सबसे कठिन और विशाल निर्वाचन क्षेत्रों में से एक, मंडी के संसदीय उपचुनाव के दौरान बीजेपी के मुख्यमंत्री ठाकुर की विश्वसनीयता के खिलाफ एक प्रकार के परीक्षण या टेस्टिंग के लिए रखा गया था। प्रतिभा सिंह, जो अब मंडी से तीसरी बार सांसद बनी हैं, दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं। यह सीट दो बार के बीजेपी सांसद राम स्वरूप शर्मा की मृत्यु के बाद खाली हुई थी, जिन्होंने 2019 में अपने चुनावी पदार्पण में पूर्व दूरसंचार मंत्री सुख राम के पोते कांग्रेस उम्मीदवार आश्रय शर्मा को 3.98 लाख मतों के बडे़ अंतर से हराया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!