1 करोड़ की स्मैक के साथ पुलिस ने दो तस्करो को किया गिरफ्तार

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। रुड़की पुलिस ने दो स्मैक तस्करो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक करोड़ रुपए की स्मैक बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

उत्तराखंड एसटीएफ की एण्टी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने हरिद्वार जिले के रुड़की रोडवेज बस स्टेशन के पास से 317 ग्राम स्मैक के साथ बरेली के मुख्य नशा तस्कर और दो स्थानीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत 95 लाख से एक करोड़ रुपए बताई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह ने बताया कि उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर थाना सिविल लाइन कोतवाली रुड़की क्षेत्रांतर्गत रुड़की रोडवेज बस स्टेशन के पास से 3 व्यक्तियों को मोटरसाइकिल सहित 317 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि बरामद की गई स्मैक को वह बरेली, उत्तर प्रदेश से लेकर आए थे। पूछताछ में हरिद्वार निवासी तस्कर शहजाद और आजद ने बताया की उन्होंने यह स्मैक बरेली से मंगवाई थी, जिसे रईस अहमद बरेली से लेकर आ रहा था।

गिरफ्तार नशा तस्कर का नाम-पता

  1. शहजाद पुत्र तासीन निवासी लक्सर हरिद्वार
  2. आजाद पुत्र शकील निवासी लक्सर हरिद्वार
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!