10 हजार की रिश्वत लेते सहायक समाज कल्याण अधिकारी गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण विभाग मोरी, जनपद उत्तरकाशी में तैनात सहायक समाज कल्याण अधिकारी मोनू कुमार गौतम को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी तब हुई, जब गौतम ने “अटल आवास योजना” के तहत आवास आवंटन के बदले ₹15,000 की रिश्वत की मांग की थी, लेकिन शिकायतकर्ता ने ₹10,000 देने की सहमति के बाद, उन्हें रकम मोरी जाने वाली सड़क के पास सोनाली गांव में देने को बुलाया।

शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने के बजाय सतर्कता अधिष्ठान के टोल-फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद, सतर्कता विभाग की ट्रैप टीम ने नियमानुसार जाल बिछाकर 6 फरवरी को मोनू कुमार गौतम को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद टीम ने आरोपी के आवास और अन्य ठिकानों की तलाशी शुरू कर दी है ताकि उसकी अवैध संपत्तियों का खुलासा किया जा सके।

सतर्कता अधिष्ठान के निदेशक डॉ. वी. मुरूगेसन ने इस सफल कार्रवाई के लिए ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने आम जनता से अपील की कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता है या आय से अधिक संपत्ति अर्जित करता है, तो इस बारे में टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर सूचना दें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!