24

नेशनल हेराल्ड केस में ED की याचिका के खारिज होने से कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न

देहरादून। नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को अदालत से राहत मिलने पर कांग्रेस नेताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया, वक्ताओं ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला जिसमें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपी बनाया हुआ था, उस मुकदमे को अदालत ने खारिज कर दिया है। जिससे उत्साहित कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के कांग्रेसियों ने विकास नगर के तिलक भवन पर एकत्रित होकर राहुल गांधी सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जोरदार नारेबाजी करते हुए जोरदार आतिशबाजी की।

इस मौके पर सरदार बलजीत सिंह ने कहा कि बीजेपी को अपना नाम बदलकर “बड़ी झूठी पार्टी” रख लेना चाहिए। क्योंकि यह पार्टी 11 साल से नेशनल हेराल्ड मामले में बार-बार राहुल गांधी और सोनिया गांधी को निशाने पर लेकर उन्हें जमानत पर बता रही थी और बार-बार उनके जेल जाने की बात कर रही थी।

सेवा दल के जिलाध्यक्ष एडवोकेट विजय कुमार ने कहा कि भाजपा नेताओं को कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेस के नेताओं से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि कांग्रेस के विरुद्ध भाजपा के प्रवक्ता लगातार कई साल से इस मुद्दे पर टीवी डिबेट में झूठ फैला रहे थे। अदालत में ईडी का यह फर्जी मुकदमा खड़ा भी नहीं हो पाया और खारिज हो गया इस प्रकार से सत्य की विजय हुई है।

प्रदेश उपाध्यक्ष डिंपल सिंह ने कहा कि कांग्रेस के विरुद्ध पूर्व में भी इन लोगों ने बोफोर्स, टू जी स्पेक्टर्म, कोयला, खेल घोटाले के तमाम फर्जी आरोप लगाए लेकिन आज तक किसी भी आरोप को अदालत में सत्य नहीं माना गया। उन्होंने कहा कि आज सत्य की जीत हुई है और बहुत जल्दी वोट चोरी करने वाली सरकार सत्ता से बाहर होगी।

इस मौके पर कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग, जिला अध्यक्ष विजय कुमार एडवोकेट, जिला महासचिव जीवन सिंह, कांग्रेस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष राजेश पासी, प्रदेश उपाध्यक्ष डिंपल सिंह, जिला महासचिव गुमान सिंह, सोशल मीडिया के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र सिंह, क्षितिज वर्मा, इलम सिंह, सुंदरलाल, प्रेम सिंह, युवा नेता हर्ष गुरुंग, रोहित रतुड़ी, अब्बास अली सहित अनेक कार्यकर्ता का पदाधिकारी शामिल रहे।