25 हज़ार के इनामी फरार पार्षद के घर पुलिस ने मुनादी करा चस्पा किया कुर्की का नोटिस

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। रूड़की पुलिस ने कानूनगो के साथ मारपीट के बाद से फरार चल रहे आरोपी पार्षद सचिन के घर पर ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी करवाकर 82 CRPC का नोटिस चस्पा कर दिया।

कोतवाली सिविल लाइन रुड़की में पंजीकृत मुकदमा (451 / 23 धारा 147/149/332 / 353/504/506 IPC व 51 ) आपदा प्रबंधन अधिनियम में वांछित व 25 हजार का इनामी अभियुक्त सचिन (पार्षद) पुत्र रामपाल निवासी म0न0 14 मोहनपुरा मोहम्मदपुर कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार के लंबे समय से फरार रहने के चलते पुलिस टीम ने न्यायालय से धारा 82 C.R.P.C. के वारंट प्राप्त किये।

न्यायालय से प्राप्त 82 CRPC नोटिस को लेकर पुलिस टीम फरार अभियुक्त सचिन के घर/ ऑफिस पहुंची जहां ढोल-नगाड़े के साथ मुनादी करवा कर धारा 82 C.R.P.C. उद्घोषणा का नोटिस चस्पा किया गया। निर्धारित अवधि के भीतर यदि अभियुक्त पुलिस के सामने हाजिर ना हुआ तो न्यायालय के आदेश पर जल्द कुर्की की कार्यवाही की जायेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!