31 दिसम्बर को बेरोजगारों का पुलिस मुख्यालय कूच, डीजीपी को सौंपेंगे ज्ञापन

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। देवभूमि बेरोजगार मंच के बैनर तले उत्तराखंड के बेरोजगार 31 दिसंबर को महामहिम राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से भी मुलाकात करेंगे। साल के आखिरी दिन सबसे पहले बेरोजगार देहरादून के गांधी पार्क में इकट्ठा होंगे और इसके बाद उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय की ओर कूच करेंगे।

बेरोजगार मंच के अध्यक्ष राम कंडवाल ने बताया कि बेरोजगार पुलिस मुख्यालय कूच कर डीजीपी अशोक कुमार को ज्ञापन भी सौंपेंगे। इसके साथ ही उत्तराखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की जायेगी। इसके बाद बेरोजगार राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात करेंगे और उत्तराखंड पुलिस भर्ती की जल्द मांग करने के साथ ही पुलिस भर्ती में आयु सीमा बढ़ाने और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से पुलिस भर्ती की परीक्षा नहीं कराये जाने का अनुरोध करेंगे, साथ ही फॉरेस्ट गार्ड घपले की भी जानकारी राज्यपाल को देंगे।

राम कंडवाल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जैसे महामहिम राज्यपाल ने ग्रुप सी की परीक्षाओं में आयु सीमा बढ़ाने के आदेश दिए थे। ऐसे ही 6 साल से रुकी उत्तराखंड पुलिस की भर्ती में आयु सीमा 18 से 28 वर्ष करने की हमारी मांगे जरुर मानेगी। फिलहाल उत्तराखंड के बेरोजगार प्रदेश के कोने-कोने से उत्तराखंड डीजीपी को पुलिस भर्ती जल्द कराने, आयु सीमा और पुलिस विभाग से ही भर्ती को लेकर पत्र लिख रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!