60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगा रोडवेज़ बसों में फ्री सफर का तोहफा

MS Malik
By
1 Min Read


लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सौगात मिलेगी। योगी सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले महिला वोट बैंक को साधने की तैयारी की है। अनुपूरक बजट मे निगम को प्रतिकर भुगतान के लिए एक करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। आगामी लोकसभा चुनाव में योगी सरकार का पूरा फोकस आधी आबादी के वोट बैंक को साधने पर है। प्रदेश में लंबे समय से बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त यात्रा की मांग की जा रही थी। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम के बेडे में करीब एक हजार नई बसें शामिल की जाएंगी। इनमें सौ से अधिक इलेक्ट्रिक बसें भी होंगी। अनुपूरक बजट में नई बसों की खरीद के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!