देहरादून : पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 58 लोगों के पांच लाख 80 हज़ार रूपए के चालान

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया सत्यापन नही कराने वाले लोगों से जुर्माना भी वसूला गया। श्रीमान पुलिस उप-महानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुंवर द्वारा जनपद में सत्यापन अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी डालनवाला के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कैंट द्वारा थाना स्तर पर चार पुलिस टीम गठित कर सत्यापन की कार्यवाही की गई। इस दौरान चौकी बिंदाल क्षेत्र मे प्रकाश नगर, गोविंदगढ़, टीचर्स कॉलोनी, बिंदाल बस्ती, स्टेट बैंक कॉलोनी थाना कैंट क्षेत्र में नींबू वाला, राम विहार,प्रेमपुर माफी, आदि स्थानों पर किरायेदारों के सत्यापन संबंधी प्रमाण पत्र प्रस्तुत न करने पर 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 58 मकान मालिकों के चालान कुल ₹ पांच लाख 80 हज़ार के किए गए जिन से संबंधित चलानी रिपोर्ट माननीय न्यायालय प्रेषित की जाएगी।

पुलिस टीम कोतवाली कैंट
1- क्षेत्राधिकारी डालनवाला
2- प्रभारी निरीक्षक कैंट संपूर्णानंद गैरोला
3- उपनिरीक्षक शैंकी कुमार प्रभारी चौकी बिंदाल थाना कैंट 4-चौकी प्रभारी पंडितवारी उप निरीक्षक दीपक गैरोला
5- महिला उप निरीक्षक पिंकी थाना कैंट
6- महिला उपनिरीक्षक विनयता चौहान
7- उपनिरीक्षक रवि प्रसाद कवि थाना डालनवाला
8- अपर उप निरीक्षक गंभीर थाना कैंट

9- अपर उपनिरीक्षक सत्यवीर.

10- कांस्टेबल अवनीश थाना कैंट

11-कांस्टेबल दीपक थाना कैंट

12- महिला कांस्टेबल शोभा गौड थाना डालनवाला

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!