देहरादून : अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की तैयारी में प्रशासन, एमडीडीए को भेजी रिपोर्ट, इनके नाम है शामिल

MS Malik
By
2 Min Read

लैंड फ्राड- जमीन खरीदने से पहले एमडीडीए से स्वीकृत नक्शा जरूर देखें : एसडीएम

देहरादून। डोईवाला तहसील के अंतर्गत लैंड फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस दिशा में प्रभावी नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से शैलेंद्र सिंह नेगी उप जिलाधिकारी डोईवाला द्वारा तहसील अंतर्गत समस्त ग्रामों में हो रही प्लॉटिंग की जांच एवं निरीक्षण किया जा रहा है, जिसमें राजकीय भूमि पर अतिक्रमण व अवैध कब्जे को लेकर तत्काल हटाने की प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

यह नाम है शामिल

इसी क्रम में बिना सक्षम प्राधिकारी के लेआउट स्वीकृत किए बिना निजी भूमि पर की जा रही प्लॉटिंग के दृष्टिगत भी सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण को रिपोर्ट प्रेषित की गई है। ताकि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के स्तर से बिना स्वीकृत लेआउट के प्लॉटिंग करने पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस संबंध में तहसीलदार डोईवाला, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला तथा थानाध्यक्ष रानीपोखरी को पृथक से निर्देश दिए गए हैं कि निजी भूमि पर प्लॉटिंग की आड़ में किसी भी दशा में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण न हो।

उप जिलाधिकारी डोईवाला द्वारा भूमि क्रय करने वाले सभी लोगों से अनुरोध किया गया है कि भूमि क्रय करने से पूर्व मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण से स्वीकृत लेआउट मानचित्र जरूर प्राप्त कर लें। इसके साथ ही क्रय की जाने वाली भूमि का भू राजस्व अभिलेखों एवं राजस्व विभाग से भी परीक्षण करा लें ताकि भविष्य में होने वाली कठिनाइयों से बचा जा सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!