ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर अंडर-19 प्रतियोगिता शुरू

MS Malik
By
3 Min Read

खेड़ा अफगान खालिद मालिक

ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर शुरू हुई अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच केल्विन क्रिकेट एकेडमी नकुड व सरसावा के बीच खेला गया जिसमें नकुड की टीम ने सरसावा की टीम को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।

खेड़ा अफगान के ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर शुरू हुई अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्राइट फ्यूचर इंटर कॉलेज के चेयरमैन सलामत खान ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता का मैच केल्विन क्रिकेट एकेडमी नकुड व सरसावा एकेडमी की टीम के बीच खेला गया। जिसमें सरसावा की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। जिसमें अपनी टीम की ओर से अजय ने 45 व आंसू के 20 रनों की बदौलत 18 ओवर में 147 रन पर ऑल आउट हो गई। विपक्षी टीम के गेंदबाज शिवम ने 4 ओवर में 21 रन देकर चार विकेट तथा अर्चित ने 4 ओवर में 30 रन देकर एक विकेट लिया। 148 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी केल्विन की टीम के शानदार बल्लेबाज युवी ने 85 अभिषेक ने 39 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को 7 विकेट से शानदार जीत दिला कर अगले राउंड में प्रवेश किया। हरफनमौला खेल के लिए युवी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अंपायर की भूमिका गौरव राज सैनी तथा शुभम सैनी ने निभाई। इस मौके पर बोलते हुए मुख्य अतिथि सलामत खान व हरिदत्त शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल जैसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी हुई प्रतिभाओं को उभरने का मौका मिलता है आज छोटे-छोटे गांव शहर से निकलकर खिलाड़ी अपने गांव जिले वह अपने देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस मौके पर ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के प्रबंधक माज़ अली खान, ग्रीन वैली के कोच अर्जुन सिंह, केल्विन क्रिकेट एकेडमी के कोच सचिन कुमार, हरिदत्त शर्मा, विजय चौधरी, दानिश खान, समरेज सैफी, अब्दुल्ला खान, अनिल कुमार, इब्राहिम आदि रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!