भारी बारिश का अलर्ट जारी, भूस्‍खलन से मसूरी-धनोल्टी समेत कई रास्ते बंद

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में रात से बारिश हो रही है। रोजाना शहर में एक से दो दौर की तेज बारिश हो रही है। मानसून आने के बाद से ही दून के ज्यादातर क्षेत्रों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी दून के कुछ इलाकों में भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

मसूरी से सटे अगलाड़ तथा यमुना घाटी में भी मूसलाधार बारिश हो रही है। यमुना और अगलाड़ नदियां ऊफान पर हैं। मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर वुडस्टॉक स्कूल के नीचे भूस्खलन से होने से मार्ग बंद हो गया है।

गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन होने से अवरुद्ध है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सैंज के पास अवरुद्ध है। जबकि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग झंझर गाड़ के पास अवरुद्ध है। जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में वर्षा हो रही है।

सोमवार को दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और शहर भर में तेज बौछारें पड़ीं। करीब डेढ़ घंटे की बारिश से ज्यादातर चौक-चौराहे पानी से सराबोर हो गए। दून का तापमान सामान्य के आसपास ही बना हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!