राजधानी के चर्चित सन्नी भाई समेत कई अन्य पर लगी गैंगस्टर, सबकी मुश्किलें बढ़ना तय

MS Malik
By
4 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून के साथ ही अन्य प्रदेशों में जाकर लोगो को निवेश का झांसा देकर करोड़ो रूपए ठगने वाला सन्नी अग्रवाल उर्फ सन्नी भाई परिवार समेत बुरी तरह फंस गया है। सूत्रों की माने तो इसकी शिकायतें लगातार मुख्यमंत्री दरबार भी पहुंच रही थी। राज्य में खनन स्थलों पर निवेश कराने के नाम पर धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये हड़पने वाले सन्नी भाई एवं गिरोह के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई है।

थाना डालनवाला स्थित गैंग लीडर सन्नी अग्रवाल पुत्र स्व0 भुवनेश अग्रवाल निवासी म0नं0 28 कर्जन रोड, थाना डालनवाला, देहरादून,
2- प्रदीप अग्रवाल पुत्र स्व0 जयप्रकाश अग्रवाल निवासी उपरोक्त,
03- विकेश अग्रवाल पुत्र मामचन्द अग्रवाल नि0 उपरोक्त,
04- पारस अग्रवाल पुत्र प्रदीप अग्रवाल निवासी उपरोक्त,
05- मंजू अग्रवाल पत्नी प्रदीप अग्रवाल निवासी उपरोक्त 06- शिखा अग्रवाल पुत्री स्व0 भुवनेश अग्रवाल निवासी उपरोक्त
07- मनोज गुप्ता पुत्र रमेश चन्द गुप्ता निवासी 1, दर्शनी गेट, लक्खीबाग निकट सिद्धार्थ रेजीडेन्सी, थाना कोतवाली नगर ने साथ मिलकर एक संगठित गैंग बनाया हुआ है, जिनके द्वारा गैंग के जरिये अनुचित रूप से धन अर्जित किया जाता है। धन अर्जित करने के लिए गैंग बनाकर लोगों को राज्य में स्थित खनन स्थलों व अन्य व्यापार में निवेश कराने के नाम पर विश्वास में लेकर उनकी जमा पूंजी के करोड़ों रुपये धोखाधड़ी से हड़प लिये हैं। इनके द्वारा एक राय होकर आपराधिक कृत्य से अर्जित धन से विलासिता पूर्ण जीवन व्यतीत कर रहे हैं तथा अधिक से अधिक धनोपार्जन करने के लिए थाना क्षेत्रान्त्रगर्त एवं देहरादून क्षेत्र में निडर होकर आपराधिक घटनायें करते रहते हैं। गैंग लीडर अभियुक्त सन्नी अग्रवाल के विरुद्ध थाना राजपुर व थाना डालनवाला पर विभिन्न अभियोग पंजीकृत हैं। उपरोक्त गैंग से स्थानीय व्यक्तियों में भय का माहौल व्याप्त है, इनको कानून का कोई डर नहीं है। इनका यह कृत्य भारतीय दण्ड विधान के अध्याय 17 एवं 22 तथा उत्तरप्रदेश गिरोह बन्द एवं क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध हैं। इनके विरुद्ध प्रथम दृष्टया अपराध सृजित होना पाया गया, जिनके विरूद्ध गैंगस्टर अधि0 की कार्यवाही करने हेतु उच्चाधिकारी गण व जिला मजिस्ट्रेट देहरादून से गैंग चार्ट अनुमोदन प्राप्त करने के पश्चात थाना डालनवाला पर मु0अ0सं0- 163/2023 धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोह एंव क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 दर्ज़ किया गया, जिसकी जांच प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कैंट सम्पूर्णानन्द गैरोला द्वारा की जा रही है।

नाम पता अभियुक्त गण

  1. सन्नी अग्रवाल पुत्र स्व0 भुवनेश अग्रवाल निवासी- म0नं0 28 कर्जन रोड, थाना डालनवाला, जनपद देहरादून (गैंग लीडर)
  2. प्रदीप अग्रवाल पुत्र स्व0 जयप्रकाश अग्रवाल निवासी उपरोक्त,
  3. विकेश अग्रवाल पुत्र मामचन्द अग्रवाल नि0 उपरोक्त,
  4. पारस अग्रवाल पुत्र प्रदीप अग्रवाल निवासी उपरोक्त,
  5. मंजू अग्रवाल पत्नी प्रदीप अग्रवाल निवासी उपरोक्त,
  6. शिखा अग्रवाल पुत्री स्व0 भुवनेश अग्रवाल निवासी उपरोक्त,
  7. मनोज गुप्ता पुत्र रमेश चन्द गुप्ता निवासी- 1, दर्शनी गेट, लक्खीबाग निकट सिद्धार्थ रेजीडेन्सी, थाना कोतवाली नगर देहरादून।

आपराधिक इतिहास

  1. मु0अ0सं0 86/2015 धारा 379/420/467/468/471 भादवि थाना राजपुर,
  2. मु0अ0सं0 122/2023 धारा 420/406/120बी/506 भादवि कोतवाली डालनवाला,
  3. मु0अ0सं0 155/2023 धारा 420/406/120बी/506 भादवि कोतवाली डालनवाला,
  4. मु0अ0सं0 156/2023 धारा 420/406/120बी/506 भादवि कोतवाली डालनवाला
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!