आर्य समाज मंदिर में हवन कर मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। छावनी परिषद गढ़ी कैंट के उपाध्यक्ष विनोद पंवार द्वारा देश के यशस्वी प्रधाननमंत्री नरेन्द्र मोदी की के जन्मदिन पर आर्य समाज मंदिर प्रेमनगर में भव्य हवन का आयोजन किया गया। जिसके बाद क्षेत्रवासियो को मिष्ठान एवं वृक्ष विवरण किए गये।

इस अवसर पर छावनी परिषद के उपाध्यक्ष विनोद पंवार ने कहा कि जिस प्रकार वृक्ष संसार को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के साथ ही हरा भरा रखता है उसी प्रकार मोदी जी के नेतृत्व में देश और विश्व शांति के मार्ग पर आगे बढ रहा है।

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेन्द्र पुंडीर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ही विश्व का कल्याण होगा।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अंजू बिष्ट, आर्य समाज मंदिर के अध्यक्ष त्यागी जी, संजय, सूरज भाटिया, राहुल चौहान, खिलाफ बिष्ट, अनिता मल्होत्रा, अंजलि, राजेश, हैप्पी शर्मा, अशोक, मोहित, आशीष विकास शर्मा, सुनीता, मंजू, श्यामोली, स्वर्णा आदि मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!