अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 डंफर सीज, 50 का चालान

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में अवैध खनन को लेकर पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चले अभियान में अवैध खनन व ओवर लोडिंग के विरुद्ध दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई में ओवरलोडिंग में 16 डम्पर सीज किए गए, जबकि 50 डम्परो का एम0वी0 एक्ट में चालान किया गया है।

पुलिस द्वारा की गई अचानक इस बड़ी कार्रवाई में अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि अवैध खनन व ओवर लोडिंग के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, अवैध खनन व ओवर लोडिंग को किसी भी दशा में नहीं बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया गया था वह अपने थाना क्षेत्र में अवैध खनन तथा ओवरलोडिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे, किसी भी दशा में किसी थाना क्षेत्र में अवैध खनन अथवा ओवरलोडिंग ना हो। उक्त निर्देशों के क्रम में दिनांक 19 सितंबर की देर रात्रि सभी थाना क्षेत्र में अवैध खनन तथा ओवरलोडिंग के विरुद्ध संघन चेकिंग अभियान चलाया गया, चेकिंग के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रो में पुलिस द्वारा ओवरलोडिंग में कुल 16 डंपरों को सीज किया गया तथा 50 डम्परो के एम0वी0 एक्ट में चालान किये गये।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!