निजी अस्पताल में मरीज़ की मौत से गुस्साए परिजनों का जमकर हंगामा, देखें वीडियो

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला अस्पताल में उल्टी दस्त का इलाज करा रही थी। महिला की मौत पर परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। परिजनों ने अस्पताल के संचालक को खूब खरी-खोटी सुनाई।

जानकारी के अनुसार एमकेपी के पास अजय शर्मा के अस्पताल में 52 वर्षीय सुनीता दुबे का 19 सितंबर से इलाज चल रहा था। सुनीता को परिजनों ने उल्टी-दस्त की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन प्रतिदिन इलाज पर 20 से 25 हजार रुपये वसूल कर रहा था। अब तक डेढ़ लाख रुपये इलाज पर परिजनों ने खर्च कर दिया था। लेकिन आज महिला की मौत हो गई। अस्पताल में जिस कमरे में महिला को भर्ती किया था, वहां बीपी नापने तक की मशीन नहीं थी। परिजनों का आरोप है कि सामान्य कमरे का 6 हजार शुल्क लिया जा रहा था।

महिला की मौत पर परिजनों ने अस्पताल के प्रबंधक एवं डॉक्टरों के सामने इलाज में गंभीर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने कहा कि डॉक्टरों ने इलाज में लापरवाही की है। यदि डॉक्टर हायर सेंटर रेफर कर देते तो परिजन मरीज को ले जाने को तैयार थे। इस दौरान परिजनों ने हंगामा करते हुए डॉक्टरों और स्टाफ के साथ जमकर कहासुनी भी की। मामले की जानकारी के लिए डाक्टर से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नही हो पाया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!