आठ बीघा ज़मीन के लिए भाई ने ले ली भाई की जान, हत्या के लिए ऑनलाइन मंगाया छुरा

MS Malik
By
5 Min Read

सहारानपुर। वेस्ट यूपी में एक बार फिर ज़मीन के टुकडे के लिए रिश्तों के कत्ल का मामला सामने आया है। थाना देवबंद पुलिस ने युवक की हत्या का खुलासा करते हुए दो हत्यारोपीयो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किए गए आला कत्ल (छुरा), मोटरसाइकिल व कपडे बरामद किये हैं।

एक प्रेसवार्ता मे जिले के एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि रमेश सेवाराम कश्यप निवासी ग्राम कान्हाहेडी थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर द्वारा थाना स्थानीय पर आकर लिखित तहरीर बाबत अपने पुत्र पंकज, जोकि अपनी बुआ निवासी कायस्थवाडा कस्बा देवबन्द के पास रहकर पढाई कर रहा था, जिसकी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियार से हत्या कर देने के सम्बंध में थाने पर मुकदम दर्ज कराया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए शीघ्र हत्या के खुलासे व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी देवबन्द को आदेश निर्देश दिये गये। आदेशो निर्देशो के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबंद के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक सुबे सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना क्षेत्र देवबंद से जनपद मुजफ्फनगर तक लगभग 500 सीसीटीवी कैमरों को चैक करने व पूछताछ, पतारसी सुरागरसी के उपरांत अभियुक्तगण अनुराग उर्फ रितिक पुत्र नैताब सिंह निवासी ग्राम कान्हाहेडी थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर , उज्जवल धीमान पुत्र संजय धीमान निवासी ग्राम कुरलकी थाना देवबन्द जिला सहारनपुर हाल पता शाहबुद्दीन रोड मुजफ्फरनगर थाना कोतवाली नगर जिला मुजफ्फरनगर के नाम प्रकाश मे आये। कल 09.10.2023 को मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही के क्रम में देवबंद पुलिस टीम द्वारा अम्बोटा देवबंद रोड नये रेलवे ट्रेक के नीचे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित अभियुक्तगण उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए मा0 उच्चतम न्यायालय व राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के आदेशों-निर्देशों का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशाः देही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एक छुरा व अन्य सामान सहित कपडों को जंगल ग्राम बाबूपुर से बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से 01 आला कत्ल छुरा, घटना मे प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल स्पलेण्डर, घटना के दौरान पहने गये कपडो को बरामद किया गया।

अभियुक्त अनुराग ने पूछताछ करने पर बताया कि मृतक पंकज जो मेरा तहेरा भाई है व अपने पिता की अकेली संतान है मेरा ताऊ मुझ पर बहुत विश्वास करता था जिनके हिस्से मे 07-08 बीघा जमीन जो लगभग 80 लाख रूपये की थी मुझे विश्वास था कि यदि पंकज को रास्ते से हटा दिया जाये। तो मुझ पर कोई शक भी नही करेगा और मेरे ताऊ उस जमीन को मेरे नाम करा देगे। इसी योजना के तहत मैने अपने दोस्त जो मेरे साथ ही काम करता है, को कुछ पैसो का लालच देकर अपने साथ ले लिया इसी योजना के तहत दि0 30.09.23 को अपने तहेरे भाई पंकज को बाला सुंदरी मेन गेट पर प्रातः 07 बजे मिलने को कहा और मै व मेरा दोस्त उज्जवल मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाला सुंदरी गेट पर प्रातः 07 बजे पहुंचे गये पंकज हम लोगों को वही खड़ी मिला जिसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर हम लोग बाबूपुर नंगली काली नदी के पास ले गये फिर जो छुरा मैने एमजोन से ऑडर करके मंगया था। उसी छुरे से हम लोगों ने पंकज का गला काटकर हत्या कर दी व पंकज की लाश को नदी में डालकर भाग गये और घटना मे प्रयुक्त चाकू व सामान को छुपा कर वापस मुजफ्फानगर पहुंच गये। योजनाबद्ध तरीके से हम लोग अपना मोबाइल घर पर ही छोड गये थे, जिससे हमारी लोकेशन घर पर ही रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 11,000/- रूयपे का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!