इन्वेस्टर्स समिट: कल और परसो बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

MS Malik
By
1 Min Read

इन्वेस्टर्स समिट को देखते हुए देहरादून के विकासखंड डोईवाला, रायपुर, सहसपुर व विकास नगर के स्कूल शुक्रवार 8 व 9 दिसंबर को बंद रहेंगे।

देहरादून। राजधानी देहरादून में 8 एवं 9 दिसंबर को आयोजित होने वाली इन्वेस्टर्स समिट के चलते शुक्रवार एवं शनिवार को शासकीय एवं अशासकीय स्कूल बंद रहेंगे।

शुक्रवार 08 एवं शनिवार 09, दिसम्बर, 2023 को जनपद-देहरादून (वन अनुसंधान संस्थान-FRI) में आयोजित उत्तराखण्ड वैश्विक निवेशक सम्मेलन, 2023 (Global Investor Summit 2023) तथा इस अवसर पर महानुभावों के आवागमन एवं उनके सुरक्षा मानको को लेकर यातायात रूट परिवर्तन के फलस्वरूप सम्बन्धित मार्गों से प्रभावित शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं व अभिभावको को आने जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो के मध्यनजर दिनांक 08 व 09, दिसम्बर, 2023 को नगर निगम, देहरादून तथा विकासखण्ड- सहसपुर, डोईवाला, रायपुर एवं विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत सभी शासकीय, अशासकीय, निजी शिक्षण संस्थाओं में अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त आदेश तत्काल प्रभावी होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!