शर्मा होंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री, कुमारी एवं बैरवा बनेंगे उपमुख्यमंत्री

MS Malik
By
1 Min Read

वासुदेव देवनानी संभालेंगे विधानसभा अध्यक्ष की कामन

नई दिल्ली राजस्थान में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बना सस्पेंस आज खत्म हो गया। भाजपा नेता भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी है। बताया जाता है कि भजनलाल शर्मा सांगनेर सीट से विधायक है। वहीं दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को डिप्टी सीएम बनाया गया है और वासुदेव देवनानी को राजस्थान का स्पीकर बनाया है। बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं पार्टी के अन्‍य वरिष्‍ठ नेताओं की मौजूदगी में उनके नाम का ऐलान किया गया। राजस्‍थान के नए सीएम के नाम को लेकर काफी चर्चाएं चल रही थीं। इससे पहले पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, सरोज पांडे और विनोद तावड़े को पर्यवेक्षक के तौर पर जयपुर भेजा है। भजन लाल शर्मा ने चार बार भारतीय जनता पार्टी के राज्य महासचिव के रूप में भी कार्य किया। 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव के बाद, उन्हें सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में चुना गया। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48,081 वोटों के अंतर से हराकर अपना स्थान सुरक्षित किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!