राजधानी में अग्निकांड, रेस्टोरेंट समेत तीन दुकानें जलकर हुईं खाक

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में शुक्रवार को राजपुर रोड पर रेस्टोरेंट समेत तीन दुकानों में आग लग गई। इस भीषण अग्निकांड में रेस्टोरेंट समेत तीनों दुकानें जलकर खाक हो गई। फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर दिलाराम बाजार में वन मुख्यालय के बाहर स्थित लेमन चिली नामक रेस्टोरेंट से आग की शुरुआत हुई, जिसने अगल-बगल की दो अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लिया। ये तीनों प्रतिष्ठान टीन के खोखों में हैं। आग लगते ही बाजार में अफरा- तफरी मच गई। सूचना पाकर दिलाराम स्थित जल संस्थान परिसर और गांधी रोड स्थित फायर स्टेशन से फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। काफी देर जूझ कर फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक सारा सामान खाक हो चुका था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!