शत्रु संपत्ति खुर्द-बुर्द करने पर PCS समेत 28 के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज

MS Malik
By
3 Min Read

उत्तराखंड में करोड़ों रुपए कीमत की शत्रु संपत्ति को भू माफिया एवं सरकारी अधिकारियों द्वारा मिली भगत कर खुर्द बुर्द करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है

शिकायत के बाद विजिलेंस 28 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है, इतना दर्ज होने वालों में 10 सरकारी कर्मचारी के नाम भी शामिल हैं।

देहरादून। उत्तराखंड में भू माफिया बेशकीमती जमीनों को ठिकाने लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। अधिकतर मामलों में सरकारी कर्मचारियो की मिली भगत भी कहीं ना कहीं इन भू माफियाओं से रहती है। जिसके बलबूते यह इतने बड़े-बड़े कारनामों को बेखौफ अंजाम दे देते हैं। ऐसा ही एक मामला हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में शत्रु संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने का सामने आया है। शिकायत के बाद विजिलेंस तत्कालीन दो पीसीएस अधिकारियो समेत 28 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है, मुक़दमा दर्ज होने वालों में 10 सरकारी कर्मचारी हैं।

जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार जिले के ज्वालापुर क्षेत्र में 21 बीघा शत्रु संपत्ति थी, जिसे सरकार में निहित किया जाना था। लेकिन, कुछ तत्कालीन पीसीएस अफसरों ने भू-माफिया से उस संपत्ति को सरकार में निहित करने के बाद खुर्द-बुर्द करने के लिए गठजोड़ कर लिया। बताया जा रहा है मामले में फर्जी तरीके से 10 से अधिक रजिस्ट्रियां करवा दी गईं। इसकी सूचना किसी ने विजिलेंस को दे दी। प्रारंभिक जांच में मामला सही पाए जाने के बाद विजिलेंस के देहरादून सेक्टर ने 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।जिन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है, उनमें पूर्व में तैनात दो पीसीएस अधिकारी भी शामिल हैं। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने और पूर्व पीसीएस के नाम सामने आने पर शासन और प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

मुकदमा दर्ज़ होने वालों में तत्कालीन एसडीएम हरबीर सिंह, अनिल कुमार कंबोज (तत्कालीन हल्का लेखपाल), सुखपाल सिंह (तत्कालीन शासकीय अधिवक्ता), नीरज तोमर (तत्कालीन लेखपाल), बिजेंद्र गिरि (तत्कालीन लेखपाल), बिजेंद्र कश्यप (तत्कालीन लेखपाल), श्रवण कुमार (तत्कालीन कानूनगो), एसबी शर्मा (तत्कालीन उपनिबंधक), हरिकृष्ण शुक्ला (तत्कालीन उपनिबंधक), मायाराम वर्मा (तत्कालीन उपनिबंधक), एडवोकेट पहल सिंह वर्मा, एडवोकेट सज्जाद, एडवोकेट मोहन लाल शर्मा, एडवोकेट यशपाल सिंह चौहान, एडवोकेट राजकुमार उपाध्याय, रियाज अहमद, शरीफ अहमद, शोकत उर्फ चीचू, वहीदा, सलीम, जुलेखा, मुस्तफा, कोमल, विनोद मलिक, रेश्मा, प्यारे लाल, सफदर अली, संजीदा के नाम शामिल हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!