UP पुलिस में 60 हजार सिपाहियों की भर्ती, लिखित परीक्षा 11 फरवरी को

MS Malik
By
1 Min Read

लखनऊ। यूपी पुलिस बल का हिस्सा बनने के इच्छुक युवाओं का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर होने वाली सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा 11 फरवरी को होगी। इसमें करीब 25 लाख अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस बाबत सभी जिलों के डीएम को तैयारी करने के लिए कहा है।

भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा ने सभी जिलाधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि यह परीक्षा प्रदेश भर में करीब 5000 केंद्रों पर एक पाली में होगी। इसके लिए परीक्षा केंद्रों का चयन संघ लोक सेवा आयोग, उप्र लोक सेवा आयोग, उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और उप्र पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उनके जिलों में पूर्व में कराई गई परीक्षाओं के आधार पर किया गया है। बोर्ड ने सभी डीएम को उनके जिले के परीक्षा केंद्रों की सूची देते हुए शासनादेश के मुताबिक आगे की कार्यवाही करने के लिए कहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!