राज्य गठन 9 नवंबर 2000 को मूल निवास की तारीख घोषित करे सरकार: सपा

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। समाजवादी पार्टी अल्प संख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव एवं समाजवादी पार्टी जिला देहरादून के प्रभारी गुलफाम अली ने सरकार से मांग की है कि सरकार उत्तराखंड राज्य निर्माण दिवस 9 नवमबर 2000 से जो उतरखणड मे निवास कर रहा था उसको मूल निवासी पत्र जारी करे और उत्तराखंड में सख़ भू-कानून लागू करे और सरकारी सेवाओं में 100%, प्राइवेट नौकरियों मे 80% स्थानीय लोगों को आरक्षण दिया जाए।

गुलफाम अली ने आज समाजवादी पार्टी के कैम्प कार्यालय शिमला रोड मेहूवाला माफी देहरादून मे सपा कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए यह माग सरकार से की है। अली ने कहा कि सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार के कारण बाहरी राज्यों के लोग फर्जी तरीके से मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाकर सरकारी नौकरीया मे भर्ती होकर उत्तराखंड राज्य के बेरोजगारों का हक हडप रहे हैं और भाजपा की सरकार बडे काम बाहर की कम्पनियों को दे रही है जो सरासर गलत है।

 बैठक में निर्णय लिया गया कि समाजवादी पार्टी की एक बडी बैठक समाजवादी पार्टी के कार्यालय परेड ग्राउंड देहरादून मे एक जनवरी 2024 को आहुत की जायेगी जिसमे आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर और उत्तराखंड राज्य के स्थानीय निवासियों के हक हकूक के लिये रणनीति बनाई जायेगी।

 बैठक की अध्यक्षता लियाकत अब्बासी ने की और संचालन शशी कुमार यादव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव नीरज यादव जी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष इम्तियाज मलिक, पुष्कर सिह, हारून सलमानी, मास्टर बिरमसिह, मुजाहिद हुसैन, सतीश शर्मा,एसजीआरआर(पीजी) कालेज छात्र संघ के पूर्व महासचिव अकमल अली पूर्व सैनिक सईद अहमद, नारायण सिंह भण्डारी, मुहम्मद नासिर मसूरी, आरिफ वारसी, सगीर मिर्जा, मथुरा प्रसाद, राव दानिश, समीर मलिक, रामकुमार आदि उपस्थित थे।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!