राजधानी में आज कई रूट रहेंगे डायवर्ट, बाहर निकलने से पहले देख लें रूट प्लान

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। राजधानी में प्रस्तावित मूल निवास स्वाभिमान रैली तथा युवा पद यात्रा के चलते आज यातायात / डायवर्ट / पार्किंग प्लान निम्नवत रहेगा।

  1. मूल निवास स्वाभिमान रैली रुट – परेड ग्राउण्ड – कान्वेन्ट स्कूल तिराहा – एसबीआई चौक – बुद्धा चौक – दून अस्पताल – तहसील चावल– द्रोण कट– शहीद स्मारक । रैली का प्रस्तावित समय – 10.00 से 11.00 के बीच

पार्किंग व्यवस्था –

  1. मंगला देवी इन्टर कॉलेज ।
  2. लार्ड वैंकटेश्वर
  3. युवा पद यात्रा रुट – पवेलियन ग्राउण्ड – दर्शनलाल चौक – राजपुर रोड – दिलाराम चौक – न्यू कैन्ट रोड – हाथीबडकला सर्वे मैदान तक।
    रैली का प्रस्तावित समय – 11.00 से 13.00 के बीच

पार्किंग व्यवस्था –

  1. रेंजर्स ग्राउण्ड ।
  2. श्री निवास वैडिंग प्वाईंट ।
  3. सर्वे ऑफ इण्डिया हाथीवडकला ग्राउण्ड (बस / Magic हेतु)

डायवर्जन प्लान
राजपुर रोड / चकराता रोड / गांधी रोड पर यातायात दबाव के दृष्टिगत अन्य वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्जन किया जा सकता है।

विक्रमों / e-rickshaw के लिये डायवर्ट व्यवस्था

  1. 02 नम्बर रूट (रायपुर रूट) के समस्त विक्रम / मैजिक सहस्त्रधारा क्रासिंग से वापस भेजे जायेगें।
  2. 03 नम्बर रूट(धर्मपुर रूट) के समस्त विक्रम / मैजिक रेसकोर्स चौक की ओर से वापस भेजे जायेगें।
  3. 05 नम्बर रूट(आई0एस0बी0टी रूट), 08 नम्बर रूट (कांवली रूट) के समस्त विक्रम / मैजिक रेलवे गेट से वापस भेजे जायेगें
  4. प्रेमनगर रुट के समस्त विक्रम / मैजिक बिन्दाल तिराहा से वापस भेजे जायेंगे ।
  5. राजपुर रुट के विक्रम / मैजिक बहल चौक से सचिवालय कट, राजपुर रोड से यू-टर्न लेकर वापस भेजे जायेंगे।

सिटी बसों के लिये डायवर्ट व्यवस्था

  1. आईएसबीटी से राजपुर रोड की ओर जाने वाली सिटी बसें दर्शनलाल चौक से घण्टाघर होते हुए राजपुर की ओर जायेंगी।
  2. रिस्पना की ओर से आने वाली सिटी बसें तहसील चौक से वापस दून चौक से एमकेपी चौक से आराघर को ओर वापस भेजी जायेंगी।
  3. रायपुर रोड से आने वाली सिटी बसें सहस्त्रधारा क्रांसिग से सहसधारा रोड से आईटी पार्क से राजपुर रोड घंटाघर से भेजी जायेंगी।

अनुरोध – अतः देहरादून शहर की सम्भ्रांत जनता से अनुरोध / अपील है कि अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करते हुए यातायात व्यवस्था बनाये रखने में जनपद पुलिस को अपना सहयोग प्रदान करें।

अपील-
रविवार को आयोजित होने वाली परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों व पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र देख कर उनकी परीक्षा केंद्र पहुँचने में यथासंभव मदद करे। यदि किसी परीक्षार्थी को कोई परेशानी होती है तो वह 112 नंबर पर कॉल कर तत्काल मदद प्राप्त कर सकते है

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!