मन्दिर के महाराज एवं सेवक की हत्या कर दानपात्र लूट ले गए बदमाश, मचा हड़कंप

MS Malik
By
2 Min Read

पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मन्दिर पहुंच लिया था आशीर्वाद

देहरादून। प्रदेश के सीमांत क्षेत्र खटीमा में सुरई वन रेंज स्थित धार्मिक आस्था के केंद्र भारामल मंदिर में बीती रात हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात बदमाशो ने बीती देर रात मंदिर परिसर में पहुंच बाबा हरी गिरी महाराज व उनके सेवक रूप सिंह को लाठी डंडों से पिट कर मार डाला, इस पूरी वारदात में मंदिर परिसर में रहने वाला नन्हे लाल जहां गंभीर घायल हो गया जबकि एक अन्य सेवादार जगदीश जान बचाकर मौके से भागने में सफल रहा। घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात तीन हमलावर मंदिर के दान पत्र को लूटकर मौके से फरार हो गए। सुबह उक्त घटना का पता चलने पर झन कईया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनो शवो को कब्जे में लिया। साथ ही घायल नन्हे को इलाज हेतु नागरिक चिकित्सालय खटीमा भेजा गया। वही पुलिस द्वारा घटना स्थल में डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम द्वारा जांच की गई।

दोहरे हत्याकांड की वारदात के बाद जिले के आला पुलिस अधिकारी व प्रशासन की टीम घटना स्थल का निरीक्षण कर हत्याकांड के खुलासे के प्रयास शुरू कर दिए है। जिले के एसएसपी डॉ मंजू नाथ टीसी द्वारा सीसीटीवी फोरेंसिक जांच उपरांत द्वारा घटना की गहन जांच पड़ताल की बात कही है। खटीमा के भारामल मंदिर में जहाँ सूबे के मुख्यमंत्री की अपार आस्था बताई जाती है। बीती 28 दिसंबर को खटीमा के भारामल मंदिर पहुँच दर्शन उपरांत दिवंगत बाबा जी का आशीर्वाद लिया था। फिलहाल सीएम धामी की आस्था के मंदिर भारामल में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद अधिकारियों में हड़कम्प है। जिसके बाद पुलिस महकमा हत्याकांड के खुलासे में जुट गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!