राजधानी में कलयुगी पुत्र ने की मां की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी पुत्र ने अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी। आज प्रातः थाना प्रेमनगर को सूचना प्राप्त हुई कि स्पेशल विंग प्रेम नगर निवासी माधो सिंह पुत्र दिलीप सिंह मूल निवासी ग्राम कलाल पोस्ट ऑफिस चम्पावत के छोटे पुत्र अजय ने अपनी माता चंद्रा देवी उम्र 52 वर्ष की गला घोटकर हत्या कर दी है। सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थानाध्यक्ष प्रेमनगर मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे, मौके पर मृतका चंद्रा देवी का शव घर के अन्दर पडा हुआ था।

घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर मालूम हुआ कि मृतका के पति माधों सिंह वर्तमान में डीएससी आर्मी में आईएमए में तैनात हैं जो कल रात्री ड्यूटी हेतु आईएमए गये थे तथा मृतका का बड़ा पुत्र मोहित बिष्ट भी आर्मी में है जो वर्तमान में बड़ोदरा गुजरात में पोस्टेड है। रात्रि में उनके छोटे पुत्र अजय की किसी बात पर अपनी माँ से बहस हो गई थी जिस पर उसके द्वारा गला घोटकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस द्वारा मौके से आरोपी को हिरासत में लिया गया
पुलिस द्वारा मौके से आरोपी अजय को हिरासत में लिया गया। जिसके द्वारा अपनी मां की हत्या किया जाना स्वीकार किया गया, घटना के सम्बन्ध में मृतका के पति माधो सिंह की तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में हत्या का अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त अजय को गिरफ्तार किया गया है, जिसे समय से न्यायालय पेश किया जाएगा। मृतका के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया है अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना के सम्बन्ध में अभियुक्त अजय से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसे अल्सरेटिव कोलाइटिस (अल्सर) की बीमारी है, जिसके बारे में उसके द्वारा इंटरनेट पर सर्च किया तो उसे जानकारी मिली कि यह बीमारी स्लो प्वाइजन देने से होती है। जिस पर उसे शक हुआ कि उसकी मां उसे खाने में स्लो प्वाइजन दे रही है, इसी बात को लेकर कल रात में करीब 10-11 बजे के बीच उसकी अपनी मां से बहस हुई तथा बहस के दौरान ही आरोपी ने गुस्से में आकर अपनी मां का गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। आरोपी ने एमएससी की है तथा वर्तमान में वह बैंकिंग की तैयारी कर रहा था एवं मानसिक रूप से कुंठित भी था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!