कल कक्षा 1 से आठवीं तक के बच्चो की रहेगी छुट्टी, आदेेश जारी

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। प्रदेश में हो रही बरसात एवं अत्यधिक शीतलहर के कारण देहरादून जनपद के कक्षा 8 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाडी केन्द्रों में कल दो फरवरी को एक दिन अवकाश घोषित किया गया है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि शीतलहर के दृष्टिगत समस्त शासकीय/अशासकीय/निजी विद्यालय (कक्षा 8 तक) और आंगनबाडी केन्द्र कल 02 फरवरी 2024 को पूर्णतः बन्द रहेंगे। कक्षा 8 तक के (एकल) विद्यालय में कार्यरत शिक्षक ध् कार्मिकों का भी अवकाश रहेगा। साथ ही जिन माध्यमिक विद्यालयो में कक्षा 6 से 8 संचालित होती है, उन छात्र-छात्राओं का भी पूर्णतः अवकाश रहेगा एवं शिक्षक यथावत् कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अध्यापन कार्य करायेगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!