कप्तान साहब हुए सख्त, ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

MS Malik
By
1 Min Read

मुल्जिम ड्यूटी जैसे संवेदनशील ड्यूटी पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : एसएसपी

देहरादून। जिला कारागार से न्यायालय परिसर देहरादून विचाराधीन बंदियों को लाने व ले जाने के लिए हवालात ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कर्मियों की ड्यूटी के प्रति सजगता व संवेदनशीलता परखने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को मुल्जिम ड्यूटी में नियुक्त पुलिसकर्मियों की अकस्मात चेकिंग हेतु भेजा गया तो पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा अकस्मात चेकिंग करने पर मुल्जिम ड्यूटी में नियुक्त पुलिसकर्मी को जिला कारागार सुद्धोवाला के गेट पर चैक करने पर डयूटी पर नियुक्त 29 पुलिस कर्मियों में से 04 पुलिस कर्मी सरकारी वाहन में अनुपस्थित पाये गये, अनुपस्थित पुलिसकर्मियों द्वारा महत्वपूर्ण व संवेदनशील ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा निम्न कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

1- हे0का0 योगेश

2- का0 राजेश

3- का0 अनुज

4- का0 बच्चन सिंह

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!