यूपी ATS को मिली बड़ी कामयाबी, ISI एजेंट को किया गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

मेरठ से आईएसआई एजेंट गिरफ्तार, मॉस्को के भारतीय दूतावास में तैनात
एटीएस की पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल किया है. एजेंट मूल रूप से हापुड़ का रहने वाला है. एटीएस ने उसके पास से दो मोबाइल, आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद किया.

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एटीएस ने एक आईएसआई का एजेंट को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान सत्येंद्र सिवाल के रूप में हुई है. सत्येंद्र साल 2021 से रूस की राजधानी मास्को में मौजूद भारतीय दूतावास में तैनात है. सत्येंद्र दूतावास में इंडिया बेस्ट सिक्योरिटी असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है. गिरफ्तार किए गए सत्येंद्र पर आईएसआई के हैंडलर्स को भारत के दूतावास, रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों की महत्वपूर्ण गोपनीय सूचना देने का आरोप है।

एटीएस की पूछताछ में सत्येंद्र ने अपराध को कबूल किया है. सत्येंद्र मूल रूप से हापुड़ का रहने वाला है. एटीएस ने उसके पास से दो मोबाइल, आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद किया. दरअसल, यूपी एटीएस को इनपुट मिला था कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के हैणडलर्स विदेश मंत्रालय के कर्मचारियों को लालच देकर जासूसी करवा रहे हैं।

इस इनपुट पर जब यूपी एटीएस ने छानबीन की तो पता चला कि सत्येंद्र सिवाल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को जो जानकारियां दीं, उसके एवज में उसे पैसे भी भेजे गए. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI द्वारा एजेंट्स के जरिए भारतीय सेना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण और गोपनीय जानकारियां ली जा रही थीं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक हापुड़ का रहने वाला सत्येंद्र सिवाल विदेश मंत्रालय में एमटीएस के पद पर नियुक्त है. वह वर्तमान में रूस की राजधानी मास्को में स्थित भारतीय दूतावास में काम कर रहा था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!