प्रदेश में ऑनर किलिंग का मामला आया सामने, माता पिता ने कर दी पुत्री की हत्या

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। रुद्रपुर में आनर किलिंग का मामला सामने आया है। प्रेमी से मिलने पर नाबालिग युवती की उसके माता-पिता ने ही गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

एएसपी निहारिका तोमर के मुताबिक 24 फरवरी को रम्पुरा चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी को पहाड़गंज में एक नाबालिग युवती की संदिग्धावस्था में मौत की सूचना मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता कि युवती का अंतिम संस्कार कराने उसके परिजन शव ले गए हैं। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत गला घोटकर होने की पुष्टि हुई थी, जिसपर तत्काल मुकदमा दर्ज कर मृतक के माता पिता निवासी गांव बजावाला थाना अजीमनगर रामपुर, हाल निवासी पहाड़गंज रुद्रपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में मृतक के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री का मोहल्ले के ही एक व्यक्ति से लंबे समय प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर उन्होंने की बार पुत्री को समझाया भी था। 23 फरवरी की रात्रि सुबह करीब चार बजे उसकी बेटी बिस्तर पर नहीं थी। पत्नी ने उसे बताया तो खोजबीन की गई। उसकी बेटी छत पर थी। उससे कारण पूछा गया तो बताया कि उसका प्रेमी मिलने आया था, पुलिस के मुताबिक इस पर युवती के पिता व मां को गुस्सा आ गया। पिता ने पहले युवती की पिटाई की और फिर दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। पुलिस की मानें तो जब पिता उसका गला घोट रहा था तब उसकी मां ने युवती के पैर पकड़ लिए थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!