लोकसभा चुनाव से पहले सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, महिला दिवस पर पीएम ने किया ऐलान

MS Malik
By
1 Min Read

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम 100 रूपये कम कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि रसोई गैस को और अधिक किफायती बनाकर हमारा लक्ष्य परिवारों की भलाई की दिशा में काम करते रहना है। यह महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए जीवनयापन को आसान करने की हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है।

उन्होंने एलान किया कि महिलाओं को घरेलू गैस सिलेंडर पर 100 रुपये की छूट दी जाएगी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।’उन्होंने कहा कि रसोई गैस को और अधिक किफायती बनाकर हमारा लक्ष्य परिवारों की भलाई की दिशा में काम करते रहना है। यह महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए जीवनयापन को आसान करने की हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!